फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस से उतरने से पहले ही चालक ने चला दी बस, सड़क पर गिरकर 11वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी04-रोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन
सफीदों। असंध-पानीपत मार्ग पर खानसर चौक के पास निजी बस से उतरते समय सड़क पर गिरकर 11वीं कक्षा के छात्र रोहित की मौत हो गई। आरोप है कि पानीपत से सफीदों आ रही निजी बस के चालक ने छात्र के नीचे उतरने से पहले ही बस चला दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेपाल हाल गांव अंटा निवासी सागर थापा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रोहित 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह किसी काम से पानीपत गया हुआ था और शाम को अपने साथी के साथ निजी बस में सफीदों लौट रहा था। खानसर चौक के पास बस रुकी तो उसका साथी नीचे उतर गया। इसी दौरान रोहित भी बस से उतरने लगा, लेकिन आरोप है कि चालक ने उसके नीचे उतरने से पहले ही बस चला दी। इससे रोहित संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल सफीदों लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है जबकि बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें