फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कंडेला में दालमवाला रोड का नाला जाम, दुर्गंध और मच्छरों से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
कंडेला 31,मिट्टी से बंद पड़े नाले, गंदे पानी में पनपते मच्छर संवाद 02
विज्ञापन
कंडेला। गांव कंडेला में दालमवाला रोड के किनारे बना नाला जाम होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नाले में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, गंदे लिफाफे और अन्य कचरा जमा होने से गंदे पानी की निकासी बाधित हो गई है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने से आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। संदीप ने बताया कि जमा पानी में मच्छर पनपने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
नाले की तलहटी में सिंगल यूज प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरा फंसा हुआ है। इसके अलावा गाद जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। अजय ने कहा कि नाले से कचरा और गाद हटाकर पानी की निकासी बहाल करना जरूरी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि नाले की जल्द सफाई करवाई जाए। साथ ही जमा पानी के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया जाए, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगे और बीमारियों का खतरा कम हो सके। इस दौरान मनोज, दीपू, संदीप, कृष्ण, शमशेर और सतीश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
सरपंच बोलीं-पंचायत सदस्यों से बैठक कर निकालेंगे समाधान
सरपंच नीलम ने बताया कि नाले की कई बार सफाई करवाई जा चुकी है लेकिन कुछ समय बाद दोबारा कचरा जमा हो जाता है। पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें