फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा घेराव में जिले की होगी बड़ी भागीदारी : ऋषिपाल हैबतपुर

विज्ञापन
23जेएनडी23: बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाते हुए कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर। स्रो
विज्ञापन
जींद। मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की ओर से 25 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला कांग्रेस प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि आंदोलन में जिले की बड़ी और संगठित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से ग्रामीण मजदूर, किसान और गरीब तबके पर सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस का यह अभियान जनहित की आवाज को बुलंद करने का मंच बनेगा।
सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारियां संभालने का संकल्प लिया। बैठक में विशेष रूप से जींद, जुलाना, उचाना, नरवाना और सफीदों समेत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना गरीब परिवारों के लिए जीवन रेखा है। हाल के समय में योजना के तहत काम, भुगतान में देरी और बजट कटौती जैसे मुद्दों से मजदूर वर्ग परेशान है। कांग्रेस पार्टी इन समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और 25 फरवरी का विधानसभा घेराव इसी संघर्ष की कड़ी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को अभियान के उद्देश्य समझाएं और शांतिपूर्ण तरीके से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संयम बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आंदोलन शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सके।
इस अवसर पर राजू लखीना, बलजीत मालसरी, सुमेर नायक, राजकुमार बाल्मीकि, जितेंद्र लाठर, विजय मोर लुदाना, सुभाष बाल्मीकि, ईशाक खान भट्टी, बाला शर्मा, रमेश जोगी,जेपी रूहील,साहिल खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें