फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांव में जख्म लिए मुंह से शिव के जयघोष से गूंज रहा जिला

Tue, 22 Jul 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी13: ​शिविर में जांच के लिए पर्चियां बनवाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। कावड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर चल रहे शिवभक्त पांव में जख्म लेकर मुंह से शिव के जयघोष से जिले को गुंजा रहे हैं। शिव कांवड़ सेवा संघ के शिविर में प्रतिदिन शिव भक्तों की सेवा की जा रही है। शिविर में अब तक हजारों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन हो चुका है। कावड़ सेवा संघ का निस्वार्थ भाव से सफल संचालन कर रहे प्रेमचंद गर्ग, राजेंद्र सिंगला ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा के लिए दिन और रात के समय अलग से सेवादारों की नियुक्ति की गई है, ताकि शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दिन में अलग से सेवादार अपनी सेवाएं बखूबी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में शिव भक्तों के लिए भगवान शिव का दरबार लगाया गया है। जहां पर हर समय भगवान भोलेनाथ के नाम का गुणगान होता रहता है। उन्होंने बताया कि शिव कांवड़ सेवा संघ में डॉ. अशोक वर्मा पिछले कई वर्षों से अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि इस क्षेत्र में बरसात न होने के चलते शिव भक्तों के पैरों में छाले पड़ गए हैं, फिर भी शिव भक्तों की आस्था यूं ही बरकरार बनी हुई है।
शिविर में शुद्ध देसी घी से निर्मित शुद्ध और सात्विक भोजन परोसा जाता है। खासतौर पर तवे की रोटी शिव भक्तों के लिए बनवाई जाती हैं, ताकि शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो सके। शिविर में चिकित्सक भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और दवाइयों की पूरी व्यवस्था की गई है। संचालकों ने बताया कि इसके साथ-साथ शिव भक्तों की सेवा में भगवान शिव और पार्वती के स्वरूप बने कलाकारों की ओर से भजनों की भी व्यवस्था की गई है ताकि शिव भक्त अपने आराध्य देव कैलाश वासी भगवान भोलेनाथ का सुमिरन करते रहे और भक्तों की आस्था में कोई कमी न आने पाए।

21जेएनडी13: शिविर में जांच के लिए पर्चियां बनवाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें