फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने वाले अभिभावकों के बच्चों की देखभाल करेगा जिला बाल संरक्षण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिन बच्चों के अभिभावक कोरोना से संक्रमित हैं उनकी देखभाल अब जिला बाल संरक्षण विभाग करेगा। यह जानकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता मल्हान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कोविड-19 को देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से समय-समय पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभागीय हिदायत के अनुसार कोविड 19 से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। इसकी निरंतरता में विभाग का मुख्य उद्देश्य माइग्रेंट लेबर के बच्चों के साथ-साथ उन बच्चों का भी सुरक्षित व मुक्त वातावरण प्रदान करना है, जिनके माता-पिता कोरोना संक्रमित होने के कारण या तो आइसोलेशन में है या अस्पताल में दाखिल हैं। ऐसे बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ऐसे बच्चों को बालगृह में आश्रय देकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली है। जब तक बच्चों के माता-पिता स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक उनके खाने-पीने, मेडिकल, काउंसलिंग एवं अन्य सुविधाओं का प्रबंध विभाग द्वारा किया जाना है। विभाग द्वारा जारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, बाल भवन जींद 9812413229, जिला बाल संरक्षण इकाई 9416513057, कलाम बालाश्रम जींद 9416530961 के टेलीफोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा इस कार्य को बहुत ही बेहतर ढंग से करने के लिए सरकारी तंत्र से नागरिक अस्पताल जींद, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद जींद ब्रांच के साथ-साथ निजी अस्पताल एवं कुछ समाजसेवी संस्थाओं से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें