फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान चौक का डिप्टी स्पीकर ने किया उद्घाटन, सेक्टरों की बढ़ेगी रौनक

विज्ञापन
01जेएनडी34: चौक के उद्घाटन के बाद डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित
विज्ञापन
जींद। सेक्टर आठ व नौ के बीच बनाए गए किसान चौक का उद्घाटन हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने वीरवार को किया।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके सम्मान में बनाया गया यह किसान चौक आने वाली पीढ़ियों को किसानों के योगदान की याद दिलाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि सेक्टर आठ और नौ के लोगों की यह पहल सराहनीय है और अन्य क्षेत्रों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि इस चौक के बनने से सेक्टरों की सुंदरता बढ़ेगी और यह स्थान सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि किसानों के विकास के बिना प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है। यह चौक पूरे प्रदेश के सेक्टरों में अपनी तरह का पहला किसान चौक बताया जा रहा है। इससे न केवल सेक्टरों की रौनक बढ़ेगी बल्कि किसानों के सम्मान और उनकी पहचान को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

सेक्टर नौ के प्रधान कर्मपाल देशवाल और सेक्टर आठ के प्रधान सतबीर बांगड़ ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने डिप्टी स्पीकर से कम्यूनिटी सेंटर बनवाने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि किसान चौक के निर्माण से सेक्टरवासियों में उत्साह है और यह चौक क्षेत्र की पहचान बनेगा। इस अवसर पर रिसाल सिंह, प्रवीन ढिल्लों, राजेश ढुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें