फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विभाग की अनदेखी... रोझला प्यासा, लोगों के सब्र का बांध टूटा, बोले-अब बस

विज्ञापन
फोटो कैप्शन 28एसएफडीएम1। पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते हुए गांव रोझला के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। गांव रोझला में करीब 15 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का सब्र अब टूट गया है। नलों से कड़वा और मिट्टीयुक्त पानी आने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीण रविवार को जलघर पहुंचे और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि अब बस, बहुत हो गया। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण मार्ग जाम करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीण कप्तान सिंह, जागर, कंवर सिंह, सूरत सिंह, जोरा सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए एक ट्यूबवेल लगा हुआ है लेकिन 15 दिनों से उसी से कड़वा और मिट्टी युक्त पानी आ रहा है। यह पानी पीने लायक तो दूर, कपड़े धोने के लिए भी उपयोगी नहीं है। यहां तक कि पशु भी इस पानी को पीने से दूर हट जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने गांव के सरपंच को कई बार समस्या बताई लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया। गांव में एक नया ट्यूबवेल भी तैयार है लेकिन उसे शुरू नहीं कराया जा रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच ने अपने घर के लिए दूसरी लाइन से पानी का कनेक्शन ले रखा है इसलिए वह गांव की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी फोन पर शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि खराब ट्यूबवेल को जल्द ठीक किया जाए और नए ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति शुरू की जाए।
वर्जन
गांव रोझला से पानी की समस्या की शिकायत मिली है। संबंधित ट्यूबवेल की सफाई करवाई जानी है। फिलहाल ठेकेदार की ट्यूबवेल सफाई मशीन दूसरे स्थान पर कार्य कर रही है। मशीन के वापस आते ही एक-दो दिन के भीतर ट्यूबवेल की सफाई कर पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -राकेश शर्मा, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें