नरवाना। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल कनेक्शन नियमित करने और जल संरक्षण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध कनेक्शन धारकों के साथ-साथ पानी की बर्बादी करने वाले उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है।
ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी विभाग के कार्यकारी अभियंता एवं डब्ल्यूएसएसओ के नोडल अधिकारी भानू प्रकाश शर्मा ने अभियान की समीक्षा के दौरान दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के सभी आठ ब्लॉकों में उपमंडल अभियंता और कनिष्ठ अभियंताओं की निगरानी में कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं।