फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विभाग व ठेकेदार पर उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

विज्ञापन
15जेएनडी49 : उप स्वास्थ्य केंद्र का चल रहा निर्माण। स्रोत ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बधाना गांव में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से पहले ही विवादों में आ गया है। सरपंच ने निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग और ठेकेदार पर दीवारों में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया है।

बधाना गांव के सरपंच राममेहर ने कार्यकारी अभियंता पंचायती राज जींद को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में प्रदेश सरकार की ओर से करीब 40 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है लेकिन ठेकेदार उसके निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत 10 दिसबंर को मौखिक व फोन के माध्यम से अलेवा जेई रजत, एसडीओ राजेंद्र सिंह और बीडीपीओ अलेवा को भेज दी थी। अगले दिन पंचायती विभाग के जेई रजत, एसडीओ राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से दीवार में लगाई और बाहरी पड़ी घटिया क्वालीटी की ईंटों को बदलने के आदेश दिए। 13 दिसबंर को उन्होंने मौके का निरीक्षण किया तो देखा कि ठेकेदार की ओर से उसी घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें