फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोनीपत के लिए अब सुबह सवा छह बजे रवाना होगी डेमू ट्रेन

विज्ञापन
01जेएनडी25-रेलवे जंक्शन जींद, जहां सोनीपत रूट पर चलने वाली ट्रेन का समय बदला गया है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सोनीपत-जींद डेमू ट्रेन 74030 के समय बदल किया गया है। सोनीपत रूट पर चलने वाली ट्रेन सुबह 04:55 बजे की बजाय अब सवा छह बजे जींद से रवाना होगी। ट्रेन की समयसारिणी में हुए बदलाव से यात्रियों को फायदा मिलेगा।
पहले यह ट्रेन सुबह 04 : 55 बजे जींद से रवाना होती थी लेकिन इस समय यात्रियों की संख्या काफी कम होती थी। अब ट्रेन का समय बदलने के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी क्योंकि पहले यात्रियों की ट्रेन छुट जाती थी।
विज्ञापन

अब यात्री सुबह इस ट्रेन को पकड़ सकेंगे। जींद से सोनीपत के लिए तीन ट्रेन चलती हैं। पहली ट्रेन सुबह छह बजकर 15 मिनट, दूसरी ट्रेन सुबह साढ़े दस और तीसरी ट्रेन दोपहर बाद साढ़े 12 बजे चलती है। ट्रेन जींद से पांडु पिंडारा, ललितखेड़ा, भंभेवा, ईसापुर खेड़ी, बुटाना, गोहाना होते हुए सोनीपत जाती है। जींद से सोनीपत तक ट्रेन को लगभग सवा घंटे का समय लगता है।
सुबह सवा छह बजे चलने वाली ट्रेन अब सुबह सात बजकर पांच मिनट की जगह आठ बजे के बाद सोनीपत पहुंचेगी। वहीं, सुबह साढ़े दस बजे जींद से चलने वाली ट्रेन 74020 दोपहर बाद 12 बजकर 40 मिनट और ट्रेन नंबर 74040 दोपहर बाद साढ़े 12 बजे से चलकर ढाई बजे सोनीपत पहुचंती है।
विज्ञापन


वर्जन
सोनीपत रूट पर सुबह 4:55 मिनट पर चलने वाली डेमू ट्रेन के समय में बदल गया है। अब यह ट्रेन सुबह सवा छह बजे जींद से रवाना होगी। -धीरज बुटानी, अधीक्षक, व्यावसायिक ब्रांच जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें