फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घने कोहरे में फॉग लाइट की बाजारों में मांग बढ़ी

विज्ञापन
28जेएनडी01: कुलदीप दुकानदार - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेखा रानी।
विज्ञापन

जींद। सर्दी के मौसम में घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सुबह और रात के समय सड़कों पर हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऑटो बाजार में फॉग लाइट की मांग तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए फॉग लाइट सुरक्षित सफर की गारंटी बनकर सामने आई है।
ऑटो पार्ट्स दुकानदारों का कहना है कि कोहरे में फॉग लाइट की मांग बढ़ गई है। कार, जीप, ट्रक और दोपहिया वाहन चालक फॉग लाइट की जमकर खरीद कर रहे हैं। फॉग लाइट सड़क पर घने कोहरे में आगे के रास्ते को दिखाने में काम करती है। यही कारण है कि लोग अब शौक नहीं बल्कि जरूरत मानकर फॉग लाइट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस और सड़क सुरक्षा से जुड़े लोग भी वाहन चालकों को कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। फॉग लाइट के साथ-साथ धीमी गति, सुरक्षित दूरी और ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद जरूरी है। सर्दी और कोहरे के चलते फॉग लाइट अब वाहन चालकों की जरूरत बन चुकी है। इसी वजह से ऑटो बाजारों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

बाजार में अलग-अलग कंपनियों की फॉग लाइट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत वाहन और गुणवत्ता के अनुसार 500 रुपये से लेकर 650 रुपये तक है। एलईडी फॉग लाइट की मांग सबसे ज्यादा है, क्योंकि ये कम बिजली खर्च करती हैं और ज्यादा रोशनी देती हैं।
विज्ञापन

-कुलदीप दुकानदार

कोहरे के समय मेन हेडलाइट ज्यादा कारगर नहीं होती, क्योंकि उसकी तेज रोशनी कोहरा में वापस आंखों पर पड़ती है। फॉग लाइट नीचे की ओर रोशनी डालती है, जिससे सड़क और किनारे साफ दिखाई देते हैं। इससे न केवल सफर आसान होता है बल्कि हादसों से भी बचाव होता है। -अजय वाहन चालक

28जेएनडी01: कुलदीप दुकानदार- फोटो : सांकेतिक

28जेएनडी01: कुलदीप दुकानदार- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें