07जेएनडी35-आरोपी को अदालत में पेश करने जाती पुलिस। संवाद
जींद। शहर से सटे अमरहेड़ी में 20 सितंबर को अध्यापक की हत्या के मामले में मृतक के आरोपी भाई ने कई खुलासे किए हैं। उनसे पूछताछ में बताया कि मृतक राजकुमार परिवार की महिलाओं पर ही गलत नजर रखता था। इसको लेकर आरोपी राजेश उसको समझाता था लेकिन वह नहीं समझा। शुक्रवार को तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।
अमरहेड़ी गांव में 20 सितंबर को मकान में जली हुई हालत में मिले शिक्षक राजकुमार की मौत मामले में जांच में खुलासा हुआ है कि राजकुमार की हत्या उसके छोटे भाई राजेश उर्फ कोकन ने ही की थी। इस मामले में पुलिस को जो मौके पर भौतिक साक्ष्य मिले थे उससे इस मामले को सुलझाने में मदद मिली।
वर्जन
इस मामले में दो और लोग शामिल थे उन लोगों की तलाश की जा रही है। जल्दी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।-बलजीत सिंह, प्रभारी, पुलिस सदर थाना, जींद