10जेएनडी07: जैजैवंती गांव के पास बने कट को बंध करते हुए। संवाद
जुलाना। जैजैवंती गांव के पास नेशनल हाईवे 352 पर बने कट को बंद कर दिया गया। सूचना पाकर जैजैवंती गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने जब बंद करने का कारण पूछा तो मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश हैं कि यह कट अवैध है, इसे बंद किया जाए। इस पर ग्रामीण डीसी से मिलने पहुंचे और कट को बंद न करने की गुहार लगाई।
जैजैवंती गांव निवासी कुलदीप मलिक, आजाद, संदीप, सुखविंद्र, जोगिंद्र, राजेश का कहना है कि इसी रास्ते से खेतों में जाया जाता है। अगर कट बंद हो गया तो ग्रामीणों को दो किलोमीटर का सफर तय करके खेतों में जाना पड़ेगा। इसके अलावा गलत दिशा में चलकर भी घर पहुंचना पड़ेगा। इससे दुर्घटना होने का खतरा और बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि कट को बंद न किया जाए।
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद