24जेएनडी07 : प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कॉ. कपूर, रमेश चंद्र और प्रकाश । स्रोत कार्यकर्ता।
जींद। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने बांग्लादेश में भड़की हिंसा, धार्मिक अल्पसंख्यकों, स्वतंत्र मीडिया संस्थानों और प्रगतिशील सांस्कृतिक संगठनों पर हुए हमलों की निंदा की।
जिला सचिव कपूर सिंह, रमेश चंद्र और प्रकाश चंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा ने बांग्लादेश को अस्थिरता की ओर धकेल दिया है। इन हमलों में दशकों की सांस्कृतिक धरोहर नष्ट हो गई। पार्टी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा देने और निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की। संवाद