फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर टला बड़ा हादसा, बाल बाल बची यात्रियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना से जींद लौट रही जींद रोडवेज डिपो की बस का बुराडहैर गांव के पास स्टीयरिंग फेल हो गया। बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। उसमें सवार करीब 50 यात्रियों की सांसे अटक गईं, लेकिन चालक ने हिम्मत से काम लिया और बस को खेतों में उतारकर नियंत्रित कर लिया और संभावित हादसे को टाल दिया।
विज्ञापन

जींद डिपो की बस जुलाना में रात को रुकती है। सुबह यह बस जुलाना से चलकर वाया बुराडहैर व बुआना होते हुए यात्रियों को लेकर जींद आती है। जब बस जुलाना से चलकर दोपहर में बुराडहैर गांव के पास पहुंची तो बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में कई बच्चे और महिलाएं भी थी। उनका बुरा हाल हो गया था। स्टेयरिंग फेल होने पर चालक बलजीत ने हिम्मत से काम लिया उसने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खेतों में उतार दिया। उसे लगा कि खेत की मिट्टी होने की वजह से बस रुक जाएगी और चोटें भी नहीं आएंगी। उसने बस तो नीचे उतर दिया। गनीमत रही इस दौरान किसी यात्री को चोट नहीं लगी। हालांकि बस खेतों में उतर जाने से उसका बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद चालक बलजीत व परिचालक जितेंद्र ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर जींद के लिए रवाना किया। वहीं जुलाना वर्कशाप में फोन कर क्रेन मंगवाई गई जो खराब बस को लेकर जुलाना पहुंची।
बाक्स
बुराडहैर गांव के पास रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेल होने की सूचना मिली थी। किसी यात्री को चोट नहीं लगी। वहीं बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारणों का पता लगाया जाएगा। बस को मरम्मत के लिए जुलाना वर्कशॉप में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कौशिक रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें