फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में भगोड़े को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर दंपती ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में भगोड़े को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर दंपती ने हमला कर दिया। इस आरोप में सदर थाना पुलिस ने कंडेला निवासी दयावंती और उसके पति बलवान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एसआई जयपाल ने बताया कि वह 26 जून को हरीश को गिरफ्तार करने के लिए कंडेला गांव गया हुआ था। हरीश धोखाधड़ी के मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया है। जब वह एचसी संजय के साथ हरीश को गिरफ्तार करने लगे तो उसकी मां दयावंती और पिता बलवान ने उस पर हमला कर दिया। उसकी वर्दी फाड़ दी। दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस पर हमला करके मारपीट करने, वर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दयावंती और बलवान के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें