30जेएनडी03: सीटू के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करती वक्ता। संवाद
जींद। सेंट्रल यूनियन ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सीटू का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता सीटू जिला उपप्रधान रमेश चंद्र ने की, जबकि संचालन सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने किया। इस अवसर पर सीटू का झंडा फहराया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटू की राज्यध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि 1969 और 1970 के बीच देश में ट्रेड यूनियन आंदोलन में लगभग ऐसी स्थिति बन गई, जब वर्ग सहयोगी प्रवृत्ति ने दो खभों की नीति में राष्ट्रीय स्तर पर वर्ग संघर्ष का रास्ता छोड़ कर रचनात्मक प्रगतिशील और सरकार की नीतियों के हिसाब से बढ़ावा दिया। इसके कारण 30 मई 1970 को सीटू की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि आरएसएस से संचालित भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और विपक्ष को खत्म करने के लिए संविधान को भी तार-तार कर रही है। भाजपा की सरकार सांप्रदायिक सरकार है। यह सरकार पूंजीपतियों के तो कर्ज लगातार माफ कर रही है, लेकिन किसानों, मजदूरों और आम जनता पर जीएसटी व अन्य टैक्स लगाकर उनको निचौड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत देश की संपत्ति के मालिक ऊपर के एक प्रतिशत लोग हैं और जो मजदूर, किसान, मेहनतकश दौलत पैदा करते हैं, उन 50 प्रतिशत लोगों के पास देश की संपत्ति का सिर्फ तीन प्रतिशत ही हिस्सा है। देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों लुटवाया जा रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र मलिक, संदीप जाजवान, कश्मीर सेलवाल, जोगिंद्र ईगराह, रणबीर, सुलतान नगूरां, अनिल चांदपुर, जगदीश, नीलम मौजूद रही।