जींद। सभी वरिष्ठ नागरिक परिषद की आमसभा की बैठक दो जुलाई को सुबह 10 बजे डीआरडीए हॉल में आयोजित होगी। परिषद के महासचिव चंद्र प्रकाश मलिक ने बताया कि बैठक में परिषद का स्थापना दिवस मनाया जाएगा तथा नव-नामांकित सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा प्रधान की अनुमति से प्रस्तुत होने वाले अन्य प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। संवाद