03जेएनडी27: सीवर से मेनहाल की सफाई करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत : कालोनीवासी
जींद। शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी में सीवरेज जाम और गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होने से मंगलवार शाम चार को गली नंबर पांच में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन भानु प्रकाश शर्मा को फोन पर पूरी स्थिति से अवगत कराया।
एक्सईएन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और व्हाट्सएप पर लोकेशन मंगवाकर मौके पर मशीन भेजा। कुछ ही समय में विभाग की सीवर क्लीनिंग मशीन कॉलोनी पहुंच गई और जाम सीवर को साफ कर पानी की निकासी शुरू कर दी।
शहर के रोहतक बाईपास रोड पर स्थित न्यू कृष्णा कॉलोनी में सीवरेज निकासी की समुचित व्यवस्था लंबे समय से है। बीस दिन पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने बाईपास रोड के साथ नई सीवरेज पाइपलाइन दबाने का कार्य शुरू किया। कार्य शुरू होते ही बस्ती के गंदे पानी की निकासी प्रभावित हो गई। इससे घरों के सामने पानी जमा होने लगा।