फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपियों का व्यापारी से दो करोड़ रंगदारी मांगने वाले से संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों असंध के दुपेड़ी गांव निवासी दिनेश व सरफाबाद निवासी सुरेश उर्फ छोटो को दो दिन के रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश किया। पुलिस ने दोबारा से दोनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों का संबंध गैंगस्टर जोगिंद्र ग्योंग से है।
विज्ञापन

आईपीएस अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि दोनोंआरोपी जोगिंद्र ग्योंग से जुड़ हुए हैं। सुरेश उर्फ छोटा करीब आठ माह पहले शराब ठेकेदार पर हुई फायरिंग मामले में पैरोल पर था। वहीं दिनेश नरेश पहलवान उर्फ बुच्चा का भाई है। नरेश पहलवान पर सफीदों के दो निजी अस्पताल संचालकों व निजी स्कूल संचालकों से रंगदारी मांगने का मामला सामना आया था। नरेश पहलवान का खौफ सफीदों में 2014 मेें निजी अस्पताल संचालक डॉ. मनीष की गोली मारकर हत्या करने के बाद शुरू हुआ था। फिलहाल नरेश बुच्चा पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन एवं शराब ठेकेदार अनिल ऐंचरा पर फायरिंग करने के मामले में जेल में है, जबकि इसका भाई सुरेश उर्फ छोटा पैरोल पर आया हुआ था। पुलिस टीम ने सुरेश के साथ करनाल जिले के गांव दुपड़ी निवासी दिनेश को 29 मई को हाट रोड स्थित रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया था। इनके पा से 32 बोर की अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस मिले थे। दोनों युवकों को व्यापारी सतीश जैन से रंगदारी मांगने के मामले में पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें