फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल : केडी

Sun, 30 Jul 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक कुलबीर दनौदा (केडी) ने कहा कि गठबंधन सरकार ने जो भी वादे किए थे, उनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया है। लोगों ने जजपा को भाजपा के खिलाफ वोट दिया था लेकिन उनकी भाजपा के खिलाफ भावनाओं को भाजपा के साथ गिरवी रखने का काम जजपा ने किया। वह रविवार को सुभाष चंद नैन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सत्ता सुख के लिए जो 16 प्रतिशत के करीब वोट जजपा को मिले थे, उनके साथ धोखा करने का काम किया है। आज बुजुर्ग 5100 रुपये पेंशन का इंतजार कर रहे हैं तो बेरोजगार भी आज प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे ही बेरोजगारी भत्ता सहित जो अनेक वादे किए गए थे जिन्हें पूरा नहीं किया गया। कहा कि आज जजपा से उसके विधायक संतुष्ट नहीं है तो प्रदेश की जनता कैसे संतुष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो वादे करती है उसे पूरा भी करती है। दिल्ली, पंजाब इसके उदाहरण हैं, जहां जो वादे किए थे उनको पूरा करने का काम आप कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। आप को बदनाम करने के लिए भाजपा अनेक षड़यंत्र कर रही है लेकिन किसी में भी वह सफल नहीं हो पाई। कहा कि एनडीए के खिलाफ जो गठबंधन बना है उससे भाजपा नेता बौखला गए हैं। कभी कुछ तो कभी कुछ बयानबाजी करने में लगे हैं। इस मौके पर अजय शर्मा, बबलू दनौदा, संजू, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें