फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्राइवेट हाथों में होगी शहर की सीवर व्यवस्था, 3.72 करोड़ का बजट मंजूर

विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के परनाला गांव की तरफ रेलवे लाइन के साथ वाले रोड पर सीवर के  मैनहोल की सफाई - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। जनस्वास्थ्य विभाग ने तीन साल के लिए सीवर व्यवस्था के रखरखाव को प्राइवेट हाथों में सौंपने के लिए टेंडर लगाया है। इसके लिए करीब 3.72 करोड़ का बजट सरकार की ओर से स्वीकृत किया गया है यानि एक साल में विभाग की ओर से करीब 1.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विभाग की ओर से लगाए गए टेंडर की तकनीकी बिड खोल दी गई है। तीन एजेंसियों ने बिड लगाई है। वित्तीय बिड खोलने के बाद फरवरी 2026 से यह कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इसमें एजेंसी की ओर से करीब 30 सीवर मैन व ड्राइवर लगाने होंगे और सीवर लाइनों और मैनहोल की सफाई करनी होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही सीवर लाइन व मैन होल की रिपेयर का काम भी प्राइवेट एजेंसी को ही करना होगा। दरअसल, शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की सभी वैध कॉलोनियों में करीब 371 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन है। इसमें मेन लाइन व कॉलोनियों की अंदरूनी लाइनें भी हैं। इनकी सफाई पिछले कई माह से विभागीय स्तर पर कोटेशन लगाकर करवाई जा रही थी।
सीवर की समस्या से परेशान लोग
बारिश में पर्याप्त सफाई कर्मचारी व सीवर मैन न मिलने से पूरे शहर को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पूरे शहर की अधिकांश कॉलोनियों में सीवर की समस्या बनी हुई थी। इन समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को एक ही जवाब होता था कि सीवर मैन की संख्या कम है और ठेकेदार का टेंडर खत्म है।
ऐसे में विभाग के बड़े अधिकारियों ने 3 साल तक सीवर व्यवस्था का ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस करवाने के लिए एस्टीमेट मुख्यालय भेजा था जिसे मंजूरी के बाद टेंडर लगाया गया। अब टेंडर खोल दिया गया है और तीन बिड आई हैं। इन तीनों बिड का तकनीकी रूप से मूल्यांकन किया जा रहा है। उसके बाद वित्तीय बिड खोली जाएगी।
विज्ञापन

वर्सन
पूरे शहर की सीवर व्यवस्था प्राइवेट हाथों में सौंपी जाएगी। इसके लिए टेंडर लगाया गया था। टेंडर खोल दिया गया जिसमें तीन बिड आई हैं। तीनों की वित्तीय बिड खोलकर फरवरी 2026 तक यह काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद शहर में सीवर की समस्या निर्धारित अवधि में हल कर दी जाएंगी।-अमन मोर, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें