फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर के जेल और जेडी-7 रोड चौक होंगे जाम मुक्त

Sat, 24 Jan 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी11-सफीदों रोड ​स्थित चौक पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के मुख्य चौक जेल और जेडी-7 सफीदों रोड चौक पर जाम से राहत मिलेगी। इन दोनों चौक पर सिग्नल लगाया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद ने योजना तैयार कर ली है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के गोहाना और सफीदों रोड पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जेल चौक टी-प्वांइट पर पुलिस भी मौजूद रहती है फिर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है। नगर परिषद ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए पहले दोनों स्थानों को चिह्नित कर लिया है। इसके लिए नगर परिषद और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से सर्वे करेंगे।
सर्वे के बाद चयनित प्वाइंटों पर ट्रैफिक सिग्नल लगेगा। इसको लगाने के बाद कुछ समय तक ट्रायल किया जाएगा ताकि उनकी उपयोगिता और प्रभावशीलता को परखा जा सके। ट्रायल सफल रहने पर ट्रैफिक सिग्नल को पुलिस प्रशासन के हैंडओवर कर दिया जाएगा जिससे ट्रैफिक पुलिस इनके संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन

फिलहाल ट्रैफिक सिग्नल लगने से न केवल जाम की समस्या कम होगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। वहीं पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलने से यातायात नियमों का पालन भी बेहतर तरीके से हो सकेगा। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से चौक का सर्वे कर लिया है। सफीदों रोड स्थित दालमवाला अस्पताल के पास चौक और जेल चौक टी-प्वाइंट पर सिग्नल लगेगा। इसके बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो जाएगा। फिलहाल शहर में गोहाना रोड बाईपास, रोहतक रोड बाईपास, रुपया चौक और सफीदों गेट पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर जाम की स्थिति बने पर वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है।

बॉक्स
दोनों चौक पर हर समय रहती है जाम की स्थिति
शहर के गोहाना और सफीदों रोड व्यस्त है। यहां पर रोजाना 25 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। हालांकि बस स्टैंड के बाईपास पर शिफ्ट होने के कारण यातायात पुलिस को थोड़ी सी राहत जरूरत मिली है लेकिन निजी और रोडवेज बसों का बाजार से गुजरना परेशानी को बढ़ा देता है। इस रोड पर सुबह और शाम के समय कार्यालय, स्कूल और बाजार खुलने व बंद होने के दौरान यहां जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। जाम के कारण एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पटियाला चौक और पुराने बस अड्डे पर लगा है सिग्नल
शहर के मुख्य चौक पटियाला चौक और पुराने बस अड्डे के पास सिग्नल लगा है। इसके कारण यातायात की बिगड़ी व्यवस्था में सुधार हुआ है। अब इनको आधार बनाकर नगर परिषद अब अन्य संवेदनशील प्वाइंटों पर भी ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना बना रही है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में शहर के अन्य चौराहों और व्यस्त मार्गाें पर भी लाल बत्ती लगाई जा सकती है।

शहर के गोहाना रोड स्थित जेल चौक टी-प्वांइट और सफीदों रोड दालमवाला अस्पताल के पास चौक पर सिग्नल लगाया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लाल बत्ती लगने के बाद काफी हद तक लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी।-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें