21जेएनडी01: नवदीप स्टेडियम में योग करते हुए। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। नवदीप स्टेडियम नरवाना में बुधवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष योग सहायक सुखविंदर, राजेश, अरविंद, प्रदीप, प्रमिला व रामचंद्र ने किया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी डीएसओ रामपाल हुड्डा, मुख्य कोच संदीप, कोच बीरबल, कोच रितु, कोच राहुल व कोच राजेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयुष योग सहायक अरविंद ने बताया कि नियमित योग और सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। आयुष योग सहायक रामचंद्र ने सूर्य नमस्कार के लाभों के बारे में बताया। संवाद