फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लॉरेंस बिश्नोई का गैंग चला रहे रणदीप मलिक के घर पंजाब पुलिस की दबिश

विज्ञापन
21जेएनडी34-सदर थाना में खड़ी पंजाब पुलिस टीम की गाड़ी। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
जींद। अमेरिका में बैठकर कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का गैंग चला रहे ऐंचरा कलां गांव निवासी रणदीप मलिक के घर बुधवार सुबह पंजाब पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी अविनाश की अगुवाई में पंजाब से आई पुलिस स्थानीय सरफाबाद चौकी पुलिस को साथ लेकर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी रणदीप का पिता जगबीर सिंह घर से भाग गया।
विज्ञापन

पंजाब के फाजिल्का के डीएसपी अविनाश ने बताया कि ऐंचरा कलां का रणदीप मलिक 15 साल से अमेरिका में है। लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के गुजरात जेल में बंद होने के बाद से वह अमेरिका से ही गैंग संभाल रहा है।

बताया कि रणदीप मलिक पर पंजाब में फोन कर रंगदारी मांगने, हत्या कराने के अलावा अन्य मामले दर्ज हैं।बुधवार को पुलिस ने रणदीप के पिता जगबीर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम ने रणदीप के चाचा, अन्य परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

जमीन बेचकर गया था अमेरिका

रणदीप मलिक के पिता जगबीर के पास गांव में लगभग दो एकड़ जमीन थी। 15 साल पहले रणदीप को अमेरिका भेजने के लिए जगबीर ने जमीन बेच दी थी। अमेरिका जाने के कुछ साल बाद ही रणदीप लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हिस्सा बन गया।
पुलिस ने रणदीप की संपत्ति की जांच की

पंजाब पुलिस ने रणदीप मलिक की संपत्ति की जांच की। ग्रामीणों से पूछा कि रणदीप ने अमेरिका जाने के बाद कौन-कौन से बिजनेस जोड़े हैं। कहीं होटल, जमीन तो नहीं खरीदी। वह किसी को पैसे तो नहीं भेजता। सभी परिजनों के बैंक के खातों का विवरण लिया। अब पुलिस खातों की जांच कराएगी। पुलिस का कहना है कि बैंक शाखाओं में जाकर सभी खातों की डिटेल निकलवाई जाएगी। किसी के खाते में अमेरिका से पैसे तो नहीं आए। अगर राशि आने की जानकारी मिलेगी तो खातों को सीज किया जाएगा।



गैंग को फंड भेजने का काम करता है रणदीप

डीएसपी अविनाश ने बताया कि इस वक्त रणदीप लॉरेंस का गैंग संभाल रहा है। कहां कौन सी वारदात अंजाम देनी है, रणदीप अमेरिका में बैठकर ऑर्डर देता है। गैंग से जुड़े बदमाश उसी की बात मानते हैं। गैंग से जुड़े बदमाशों को वारदात से पहले फंड भी खुद ही मुहैया कराता है। लॉरेंस और उसके भाई अनमोल के जेल जाने के बाद गैंग को जो लोग फंडिग करते थे उनसे भी फंड सीधा रणदीप के पास आता है। यह फंड कौन लोग मुहैया कराते हैं? किस-किस देशों से राशि रणदीप के पास पहुंचती है? पंजाब पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

वर्जन-
-पंजाब पुलिस की टीम सफीदों क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है। जो भी आसपास के गांव के युवक अमेरिका गए हैं। उनके भी तार रणदीप से जुड़े होने की आशंका है।
विज्ञापन


-अविनाश, डीएसपी फाजिल्का।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें