फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुख्यमंत्री ने किया हरियाणवी विशेषांक का विमोचन

विज्ञापन
09जेएनडी38: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की पुस्तक ‘हरियाणवी में 81 किस्से - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की हिंदी और हरियाणवी प्रकोष्ठ की मासिक पत्रिका के हरियाणवी विशेषांक का विमोचन किया। यह विशेषांक अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की ओर से विशेष रूप से प्रकाशित किया गया है।
डॉ. विद्यार्थी ने बताया कि हरिगंधा पत्रिका के दो विशेषांक हरियाणवी भाषा में प्रकाशित किए गए हैं। इनका उद्देश्य यह प्रमाणित करना है कि हरियाणवी केवल बोली नहीं बल्कि पूर्णतः भाषा बनने की क्षमता रखती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की पुस्तक ‘हरियाणवी में 81 किस्से’ का भी विमोचन किया और उन्हें हरियाणवी भाषा के विकास में योगदान के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही डॉ. विद्यार्थी ने अपनी शोधपरक पुस्तक ‘विभाजन का दंश’ भी मुख्यमंत्री को भेंट कीए जिसमें भारत विभाजन की पीड़ा, कारण, परिणाम तथा शरणार्थियों के संघर्ष का विस्तृत वर्णन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें