अर्बन एस्टेट में बुधवार दोपहर को बाइक सवार एक युवक ने सामान्य अस्पताल में कार्यरत नर्स के गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्नेचर मौके से फरार हो चुका था। चेन तोड़ने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अर्बन एस्टेट निवासी कमलेश पत्नी रमेश सामान्य अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। बुधवार दोपहर को वह ड्यूटी से पैदल ही घर आ रही थी। जब वह घर के निकट पहुंची तो बाइक सवार एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। कमलेश ने बताया कि उसने चेन को चुन्नी के नीचे दबाया हुआ था।
अचानक उसने गर्दन में किसी चीज के चुभने का अहसास हुआ और गले को हाथ लगाया तो बाइक सवार युवक जेब में उसकी सोने की चेन को डाल रहा था। महिला ने बताया कि उसका पिता हरियाणा पुलिस में तैनात है और जुलाना थाने में कार्यरत है। चेन झटपने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और अर्बन एस्टेट एरिया में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।