10जेएनडी17: स्कूल बस का चालान करने पहुंची टीम। स्कूल प्रशासन
जींद। शहर के एक प्ले स्कूल में आरटीए की टीम ने जाकर खड़ी बस को जब्त कर चालान किया। इससे स्कूल प्रशासन ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर बस सड़क पर चलती मिले तो चालान किया जाना उचित है, लेकिन स्कूल में खड़ी हुई बस का चालान करना नियमानुसार गलत है। उन्होंने बताया कि स्कूल से बस लेकर गए और गोहाना रोड पर चलती दिखाकर चालान कर दिया।
आरटीए की टीम सुबह शहर के एक स्कूल में पहुंची जहां पर खड़ी एक बस के दस्तावेज स्कूल संचालक से मांगे तो उन्होंने बताया कि बस फतेहाबाद से खरीदी थी। इसके दस्तावेज नाम ट्रांसफर कराने के लिए भेजे हुए हैं। इसके बावजूद भी टीम के सदस्य नहीं माने और बस को स्कूल के बाहर से जब्त कर ले गए। इसके बाद 24 हजार रुपये का चालान कर दिया। इस मामले में आरटीए संजीव कौशिक ने बताया कि बसों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
जो स्कूल में जाकर ही बसों के दस्तावेज की जांच करती है। अगर सड़क पर बस की जांच की जाए तो बच्चों को परेशानी होती है। बस के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण चालान किया गया।