फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छोटूराम नगर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार के छोटूराम नगर में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक द्वारा मानसिक परेशानी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृ़तक की पहचान 22 वर्षीय सैमुअल के रूप में हुई है। बुधवार की शाम को सैमुअल फंदे पर लटका देखा गया था। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के बयान के बाद वीरवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
सैमुअल द्वारा किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन मानसिक परेशानी की बात कही जा रही है। लाइनपार थाना पुलिस ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें