फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुंदर ब्रांच नहर में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। खरेंटी गांव सुंदर ब्रांच नहर में डूबे व्यक्ति का 24 घंटे बाद करेला हेड के पास शव मिला। गोताखोरों ने शव निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

खरेंटी गांव निवासी 60 वर्षीय रामपाल रविवार शाम को नहर पर घूमने के लिए गया था। अचानक रामपाल का पैर फिसल गया और नहर में गिर गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और रामपाल को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। रामपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। पुलिस और ग्रामीणों ने नहर में चैन बनाकर उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। सोमवार को पुलिस ने गोताखोर बुलाए गए और सर्च अभियान चलाया। सोमवार शाम को गोताखोरों को रामपाल का शव करेला हेड के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


बाक्स



पुलिस को सूचना मिली थी कि खरेंटी गांव में एक युवक नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सोमवार को करेला हेड के पास रामपाल का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।

फोटो कैप्शन
31जेएनडी23 : नहर में शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें