फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिरसा ब्रांच नहर के नजदीक मिला एक व्यक्ति का शव

Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सिरसा ब्रांच नहर के पास शुक्रवार सुबह को एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव के इस तरह से पड़े होने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

शव की आयु 40 के करीब आंकी जा रही है, लेकिन उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि सिरसा ब्रांच नहर के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के तुरंत बाद ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त के लिए जांच जारी है। बताया जा रहा है कि नहर के पास बोर लगा हुआ है। यहां बोर से पर सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। काफी संख्या में महिलाएं भी यहां पानी लेने आती हैं। इसी तरह शुक्रवार को भी काफी महिलाएं और पुरुष पानी लेने के लिए आए हुए थे। उन्हीं लोगों ने देखा कि नहर के पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। तुरंत उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। फिर सदर प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को नरवाना के सिविल अस्पताल की शव गृह में पहचान के लिए रखवा दिया है। मृतक की जेब से कुछ दस्तावेज या ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें