फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनियंत्रित होकर बाइक खंभे से टकराई, चालक की मौत

Sun, 10 Nov 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी11 : पोली गांव के पास सड़क किनारे पड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर शनिवार रात को बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन


हिसार जिले के बधावड़ गांव निवासी 40 वर्षीय मौसम लिजवाना कलां गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। शनिवार रात को वह बाइक पर सवार होकर रोहतक से जुलाना की तरफ जा रहा था। जब वह पौली गांव के पास पहुंचा तो डिवाइडर से उसकी बाइक जा टकराई। डिवाइडर के बीच खड़े रिफ्लेक्टर पोल से टकराकर कई फीट उछल गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10जेएनडी11 : पोली गांव के पास सड़क किनारे पड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें