फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साइक्लोथॉन यात्रा के आगमन ने सुधारी सड़क की हालात

Thu, 24 Apr 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की बदहाल सड़कों पर बने गड्डों के दर्द से वाहन चालकों को साइक्लोथॉन यात्रा ने राहत दिलवाई है। शहर के सफीदों रोड से यात्रा गुजरने को लेकर जारी किए गए रूट प्लान के हिसाब से पीडब्ल्यूडी ने गहरे गड्ढों पर पेचवर्क का मरहम लगाया है। इससे वाहन चालकों को कई महीनों बाद राहत मिली। इसके अलावा शहर की सड़कों व गलियों में बने गड्ढों को भरवाने के लिए नप ने टेंडर लगवाया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर की सड़कों व गलियों में बने गड्ढों को भरवाने के लिए 49 लाख रुपये की लागत का टेंडर लगाया है। इसकी बिड आगामी सप्ताह में खोली जाएगी। नगर परिषद शहर के सुधार के लिए लगातार टेंडर जारी कर रही है। शहर के अंदर कुछ सड़कें व गलियां ज्यादा बदहाल थी। इनके सुधार की मांग को लेकर लोगों ने नगर परिषद के चेयरपर्सन से भी मांग की थी, लेकिन अब सुधार के लिए टेंडर जारी कर दिया गया। जल्द ही इन गहरे गड्ढों से शहरवासियों को मुक्ति मिलेगी।

सफीदों रोड पर कई माह से बने थे गड्ढे
शहर के सफीदों रोड पर निर्जन गांव के नजदीक फ्लाईओवर से लेकर सफीदों गेट तक गहरे गड्ढे सड़क पर बने हुए थे। रात के समय यहां पर बाइक चालकों व कार चालकों का निकलना मुश्किल होता था। इसके अलावा फ्लाईओवर से सफीदों रोड पर उतरते समय मुख्य मार्ग पर एक से डेढ़ फीट के गहरे गड्ढे बने हुए थे। इसके कारण यहां से कार व बाइक निकालना तो दूर की बात बस चालकों को भी बस निकालने में परेशानी होती थी। यहां से अधिकारियों का भी आवागमन रहता था, लेकिन किसी ने भी इनको ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। अब इस मार्ग से सीएम के आने की सूचना ने जिलावासियों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


पैचवर्क कर सुधारी हालात
अब पिछले दो दिन से यहां पर प्रशासन ने पैचवर्क कर गड्ढों से अस्थाई तौर पर तो रात दिलवाने का काम किया है, जबकि इस मार्ग पर सड़क पूरी तरह से बदहाल है। यहां पर दुकानदारों व वाहन चालकाें को पूरी तरह से परेशानी से निजात नहीं मिली।

शहर में जहां पर भी मुख्य मार्ग टूटे हुए हैं। सभी पर समय-समय पर पेचवर्क किया जा रहा है। सफीदों रोड से साइक्लोथॉन यात्रा से पहले तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि यात्रा में सड़कों पर लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शहर की सड़कों का सुधार निरंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकुमार नैन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंड आर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें