फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर की हुडा मार्केट का बदलेगा स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से होगी सुसज्जित

विज्ञापन
07जेएनडी32: नक्शे में जगह के बारे बारे में जानकारी जुटाते हुए अधिकारी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हुडा मार्केट की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। वर्षों से बदहाल मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं।
मंगलवार को एसडीएम सत्यवान सिंह मान के नेतृत्व में नगर परिषद, एचएसवीपी, बागवानी, इंजीनियरिंग और सिविल विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मार्केट का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का आकलन कर विकास की योजना तैयार की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे ताकि मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा सके। इसमें सफाई व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, हरियाली और आधारभूत ढांचे के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अधिकारियों ने मार्केट में सीसी रोड निर्माण, पार्क के सुंदरीकरण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और पुरानी पुलिस आवासीय इमारत को गिराकर नए स्वरूप में विकसित करने जैसे प्रस्तावों की योजना तैयार की। अधिकारियों के पास मार्केट का नक्शा भी मौजूद था।
इसके आधार पर यह तय किया गया कि किन स्थानों पर सुधार किए जा सकते हैं। सबसे पहले प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद इस प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा जाएगा मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, उप चेयरमैन शशिकांत शर्मा और पार्षद डॉ. संजय गर्ग ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से मुलाकात कर हुडा मार्केट की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया था। इस पर मंत्री ने निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें