फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 11 से 18 मार्च तक होगी कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहेगा, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहेंगे, उनके लिए अप्रैल माह में सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। कक्षा पहली से पांचवीं तक की पूरक परीक्षाएं लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी जबकि कक्षा छठी से आठवीं तक विषय लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा पहली से पांचवीं तक का मूल्यांकन एफएलएन फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।
निदेशालय ने कहा कि प्रश्नपत्रों का सिलेबस एवं डिजाइन एससीईआरटी हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित तथा 18 मार्च को ईवीएस विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वहीं, कक्षा छठी के लिए 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 14 मार्च को विज्ञान, 16 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 18 मार्च को गणित की परीक्षा निर्धारित की गई है।
कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों की 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 14 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 17 मार्च को हिंदी तथा 18 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक की परीक्षा होगी।
कक्षा आठवीं के लिए 11 मार्च को गणित, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 16 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 17 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक और 18 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वर्जन
सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डेटशीट के अनुसार परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं जैसे कक्ष निर्धारण, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, मूल्यांकन कार्य व अनुशासन बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। -जिला मौलिक शिक्षा, अधिकारी जींद,महेंद्र सिंह ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें