उचाना। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के गठबंधन पर पार्टी के नेताओं ने देशहित मेें बताते हुए खुशी जाहिर की। आप के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और हिसार लोकसभा के आम आदमी पार्टी सचिव राजरूप छातर ने कहा कि गठबंधन से भाजपा बौखला गई है। देश के मतदाताओं ने देखा कि किस तरह से चंडीगढ़ में प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम किया गया।