जींद। प्रदेश सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थित को सुधारने के लिए बजट में फसल के ऋण के ब्याज को माफ करने की घोषणा की है। इससे प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। यह बातें जजपा के जींद विधानसभा के युवा प्रधान विकास जांगड़ा ने कही। विकास जांगड़ा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों के कारण आए दिन सरकार किसान हित में फैसले ले रही है। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा और बैंकों के साथ उनका लेन देन में सुधार होगा। बिना ब्याज के किसान आसानी से अपना ऋण चुका सकेेंगे। जांगड़ा ने बताया कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, आयुष्मान कार्ड की सुविधा बढ़ाई है। अब सरकार ने छह लाख आमदनी वालों के स्वास्थ्य को देखते हुए चार हजार में सालाना आयुष्मान कार्ड बनाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुधारना है।