21जेएनडी24: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रो
- फोटो : जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति के अधिष्ठापन समारोह में शपथ लेती सदस्याएं। स्रोत: संगठन
जींद। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में एडीसी प्रदीप कुमार ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की एडीसी ने कहा कि समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या कमी नहीं होनी चाहिए। गणतंत्र दिवस समारोह देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।
एडीसी ने समारोह के दौरान झांकियों की प्रस्तुतियों को लेकर संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
उन्होंने कहा कि समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों से विभागवार झंकियों को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समारोह में 19 विभागों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वे समय रहते अपनी-अपनी विभागीय झांकियों की तैयारियां पूर्ण करें।
झांकियों से संबंधित ड्यूटी, सजावट व अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से समय पर पूरी की जाएं और प्रत्येक झांकी का संक्षिप्त विवरण तैयार कर निर्धारित समय सीमा में भिजवाया जाए।