फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों की आदर्श कालोनी में नौ जून को एक मकान का ताला तोड़कर अंदर से 16 हजार रुपये की नकदी, सिलिंडर व कपड़े चोरी करने के आरोपी कालोनी के ही विजय को सफीदों शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से तीन हजार रुपये व चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सफीदों की आदर्श कालोनी निवासी महिला शंकुतला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नौ जून को वह किसी कार्य से बाहर गई हुई थी। जब वह काम काज निपटाकर सायं को वापस आई तो उसके मकान का ताला टूटा मिला और अंदर से 16 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, सिलिंडर गायब मिला। सफीदों शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी विजय को गिरफ्तार कर तीन हजार रुपये व सामान बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें