11जेएनडी12-उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में मौजूद जींद कावड़ सेवा संघ हरियाणा के सदस्य। स्रोत स्वयं
जींद। जींद कावड़ सेवा संघ हरियाणा 10 से 16 जुलाई तक उत्तराखंड के नरेंद्र नगर के पालिका मैदान में 29 वां शिव भंडारे का आयोजन कर रहा है। जींद कावड़ सेवा संघ हरियाणा के सक्रिय पदाधिकारी व शिव भक्त मंगल आहूजा ने बताया कि जींद कावड़ सेवा संघ पिछले 28 वर्षों से नरेंद्र नगर पालिका के रामलीला मैदान में शिव भक्तों की सेवा में निरंतर शिव भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। इस अवसर पर कृष्ण लाल आहूजा, सुरेंद्र चुघ, कृष्ण लाल भुटियानी, बल्ली भोला, गोमी शर्मा, बनारसी दास दुग्गल माैजूद रहे।