02जेएनडी29: 11वें प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला बार एसोसिएशन के हॉल में बैठक करते ह
जींद। हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति की जिला जींद इकाई का 11वां जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 14 व 15 फरवरी को सफीदों रोड स्थित बैरागी धर्मशाला में होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमिश्नर व समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार गर्ग होंगे।
वहीं समिति के राज्याध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद गौरी मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी समिति के जिला सचिव प्रमोद कुमार ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गठित स्वागत समिति की बैठक में दी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। सोहन दास ने बताया कि सम्मेलन में जिले की सभी इकाइयों से करीब 200 प्रतिनिधि, संगठनकर्ता, शिक्षक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।
मौके पर अध्यक्ष डॉ. सुरेश जैन, उपाध्यक्ष विकास लोहान एडवोकेट, डॉ. शमशेर सिंह, मंगतराम शास्त्री, शमशेर कुंडू, सोहन दास, मास्टर प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, डॉ. सत्यवान मलिक, रणबीर मलिक व अन्य मौजूद रहे। संवाद