फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार बोली- हरप्रीत के दोस्त को देखा था घर के आंगन में गड्ढा खोदते

विज्ञापन
इंद्रजीत कौर म़तक की पुत्रवधू। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। ढाबी टेकसिंह गांव में 65 वर्षीय महिला रणबीर कौर व उसके 47 वर्षीय बेटे हरप्रीत की हत्या कर करीब आठ फुट गहरे गड्ढे में शव दफनाने के मामले में ग्रामीणों ने गांव के युवक पर शक जताया है। पुलिस को रणबीर कौर के घर किराये पर रहने वाली महिला ने बताया कि उसने गांव के ही युवक को रणबीर कौर के घर गड्ढा खोदते देखा था। युवक की हरप्रीत के साथ दोस्ती थी। उसने बताया कि 12 जनवरी को उसके बेटे का जन्मदिन था। रात को वह खाना देने रणबीर कौर के घर गई थी। उस समय हरप्रीत के साथ गांव का उसका दोस्त था। अगले दिन मीना ने उसी युवक को आंगन में गड्ढा खोदते देखा। इस पर पूछा तो युवक ने कहा कि हरप्रीत ने उसे गड्ढा खोदने के लिए कहा है। इसके बाद से उसने मां-बेटे को नहीं देखा।
विज्ञापन

रणबीर कौर के पास है आठ एकड़ जमीन
पुलिस और ग्रामीणों को युवक पर ही शक है। हालांकि वह कुछ दिन से गायब है। पुलिस को शक है कि आरोपी युवक ने 12 जनवरी को ही दोनों की हत्या की है। दोनों के हाथ पीछे बंधे हुए थे। रणबीर कौर की पुत्रवधू का कहना है कि 12 जनवरी को उसकी अपनी सास से बात हुई थी, लेकिन इसके बाद कोई बातचीत नहीं हो सकी। हालांकि इस हत्या का खुलासा अब 15 दिन बाद हो सका है। रणबीर कौर की पुत्रवधू ने गढ़ी थाना पुलिस को अपनी सास व देवर के गुमशदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुत्रवधू ने बताया कि रणबीर कौर के पास आठ एकड़ जमीन है, जिसे वह ठेके पर देती है। कुछ माह पहले नया मकान भी बनाया था। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस ने कराई खुदाई
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब गढ़ी थाना पुलिस ढाबी टेकसिंह गांव में रणबीर कौर के मकान पर पहुंची और मकान का गेट का ताला तोड़ कर अंदर जाकर जांच की तो कमरे में खून के निशान दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरवाना वीरेंद्र कुमार की देखरेख में जेसीबी से गड्ढे की खुदाई शुरू कराई। जबकि 7-8 फुट खुदाई के बाद पुलिस को दोनों के शव बरामद हुए। इसके बाद डीआईजी ओपी नरवाल व डीएसपी ताहिर हुसैन मौके पर पहुंचे। सीन आफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। गड्ढे से निकाले गए रणबीर कौर व हरप्रीत सिंह के शव गली सड़ी अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नरवाना के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों को लगा रिश्तेदारी में गए होंगे
दरअसल 13 जनवरी को जब पड़ोसियों ने रणबीर कौर व उसके बेटे हरप्रीत कौर को नहीं देखा तो लगा कि लोहड़ी पर्व पर रिश्तेदारी में गए होंगे। इसी बीच रणबीर कौर की पुत्रवधू इंद्रजीत कौर ने भी गांव में बात की। इसके बाद रिश्तेदारियों में भी पता किया गया, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं चला।
हत्या के बाद भी रहा युवक का आना-जाना
रणबीर कौर के कुनबे से मोहनप्रीत कौर ने बताया कि कुछ दिन बाद जब मां-बेटा नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने भी अपने स्तर पर पता किया। इस दौरान परिजनों ने हरप्रीत के दोस्त को फोन किया तो उसने 20 मिनट में आने की बात कही, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद से उसका फोन बंद है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
शौचालय के लिए गड्ढा खोदने का काम करता है संदिग्ध
ग्रामीणों के अनुसार जिस युवक पर दोनों की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने का आरोप है, वह शौचालय के लिए गड्ढा खोदने का काम करता है। दो-दो हत्या करने के बाद भी यह युवक गांव में सामान्य रूप से रहा, लेकिन जैसे ही उसे रणबीर कौर की पुत्रवधू इंद्रजीत कौर के आने की सूचना मिली और पता चला कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा है, वह गायब हो गया। इसके बाद से युवक का फोन भी बंद है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक जाहिर किया गया है। उसे मृतक हरप्रीत सिंह के साथ और उसे घर में गड्ढा खोदते देखा गया था। फिलहाल उस युवक की गिरफ्तारी व पूछताछ के बाद ही हत्या के मामले का खुलासा हो पाएगा। अभी रणबीर कौर व हरप्रीत सिंह की गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज कर लिया और अब इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन

- ओपी नरवाला, डीआईजी

खुदाई के दौरान गड्ढे में मिले मां-बेटे के शवों को देखते डीआईजी व अन्य। - फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें