जींद। कौशिक नगर में किराये के मकान में रह रहे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने एक ही परिवार के रामप्रसाद, उसके लड़के अर्जुुन, कर्ण और पत्नी टुनटुनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के गांव लबादा निवासी रीना ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कौशिक नगर में किराये पर रहती है। वह जिस मकान में रहती है, उसमें नीचे वाले हिस्से में उनके जिले के ही गांव लखीपुरा निवासी रामप्रसाद भी परिवार के साथ रहता है। उनका परिवार कबूतर पालता है। इससे मकान में गंदगी फैली रहती है। इसको लेकर उसने मकान मालिक को शिकायत कर दी। 6 मार्च की शाम को वह अपने पति और दोनों बच्चों के साथ घर पर थी तो रामप्रसाद अपने बेटे कर्ण, अर्जुन और पत्नी टुनटुनी के साथ आया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी नवजीत सिंह ने बताया कि चार लोगों को नामजद कर मामले की जांच की जा रही है।