फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस पत्रकारों और 12 चिकित्सकों ने दिए कोरोना जांच के लिए सैंपर

विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल देते सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
वीरवार को जिले के दस पत्रकारों के अलावा सिविल सर्जन समेत 12 चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए। अभी तक जिले में 451 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 371 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में सैंपलिंग की गति बढ़ाने के लिए वीरवार से नरवाना में भी सैंपल लिए गए। शुक्रवार से सफीदों, जुलाना, उचाना में भी सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया वीरवार को 47 लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपलों की संख्या बढ़ाने के लिए वीरवार को नरवाना में भी दस सैंपल लिए गए। शुक्रवार को उचाना, सफीदों तथा जुलाना में भी सैंपल लेने का कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले ऐसे लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जो अपनी ड्यूटी करते समय लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। शुक्रवार से पुलिस कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा निजी चिकित्सकों से भी बात कर ऐसे लोगों को अस्पताल भेजने के लिए कहा गया है जिनको खांसी, जुकाम और बुखार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें