फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन, आठ टीमें और परिणाम शून्य

Mon, 08 Sep 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अमरहेड़ी से अपह्त नाबालिग लड़की का सुराग दस दिन बाद भी पुलिस की आठ टीमें नहीं लगा पाई हैं। परिजनों और सामाजिक संगठनों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर हिसार रेंज के आईजी हनीफ कुरैशी ने सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


वर्तमान में पुलिस की सात टीमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर में संभावित स्थानों पर छापामारी कर चुकी है, लेकिन पुलिस को हर जगह निराशा ही हाथ लग रही है। मैढ़ सुनार सभा द्वारा लड़की के अपहरण का मामला सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के संज्ञान में लाने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। इसी कारण आईजी ने विशेष टॉस्क फोर्स का भी गठन किया है।

 टीम ने शनिवार देर शाम जींद पहुंचकर पहुंच पूरे मामले की फाइल खंगाल ली है। हालांकि जींद पुलिस लगातार परिजनों को जल्द परिणाम देने का आश्वासन दे रही है और पुलिस प्रशासन मैढ़ सुनार सभा से करीब तीन बार वादा भी कर चुकी है, लेकिन उन सभी की समय अवधि पूरी हो गई है।   
विज्ञापन

अपह्त लड़की और अपहरणकर्ता श्याम कॉलोनी निवासी अनिल का सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने अपहरण के आरोपी की मां शीला को उसका सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इसके बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी अनिल नाबालिग लड़की को साथ लेकर दूसरे प्रदेश चला गया है। इस कारण पुलिस के सामने उसे ढूंढने में दिक्कत आ रही है। आरोपी अनिल ने वारदात के कुछ घंटों के बाद ही मोबाइल को बंद कर दिया और उसके बाद पुलिस को उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पाया। इसलिए पुलिस के सामने उनका सुराग लगाने में दिक्कत आ रही है।

सही दिशा में चल रही जांच
डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र दलाल ने बताया कि लड़की का जल्द ही सुराग लगा लिया जाएगा और पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है। पुलिस की सात टीमें पहले ही दूसरे प्रदेशों में भेजी गई और संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। अब आईजी हिसार रेंज हनीफ कुरैशी ने एक टॉस्क फोर्स का गठन किया है। इसके अलावा उनकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। उसकी पहचान को भी गुप्त रखा जाएगा। जल्द ही लड़की को बरामद करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
जींद। गांव अमरहेड़ी में बस अड्डे के निकट 29 अगस्त को सुबह होंडा अमेज कार सवार युवक ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। लड़की की मां और भाई द्वारा विरोध करने पर युवक ने उनको गाड़ी से टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। बाद में महिला ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। तभी से पुलिस मामले के आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में परिजन और सामाजिक संगठन पुलिस पर बराबर दबाव बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें