जींद। सर्वजातीय सर्वखाप खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी उनको गांव कंडेला में पहुंचकर भाजपा में शामिल करेंगे। भाजपा ने उनको सहकारी श्रम निर्माण परिसंघ का चेयरमैन भी नियुक्त किया था। किसान आंदोलन के समय उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था।
टेकराम कंडेला ने जींद विधानसभा का 1991 में इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ा था, मगर हार गए थे। 2014 के विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको टिकट देने का वादा किया था, मगर नहीं दिया था। 2018 में टेकराम कंडेला भाजपा में शामिल हो गए थे। 2019 में पार्टी से टिकट नहीं मिला, लेकिन उनको सहकारी श्रम व निर्माण प्रसंग हरियाणा का चेयरमैन बना दिया गया था। इसके बाद हुए किसान आंदोलन के कारण उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था। अब एक बार फिर से वह भाजपा में शामिल होंगे।
06जेएनडी40 : टेकराम कंडेला।