फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएचएम कर्मचारियों ने मेहंदी लगा सीएम से मांगी 400 कोथली

Wed, 07 Aug 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले एनएचएम कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। धरने की अध्यक्षता डॉ. अजय मोर ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. प्रीति ने किया। मंगलवार को एनएचएम कर्मियों ने मेहंदी लगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी से एनएचएम को पक्का करों नारे लिखकर मुख्यमंत्री को संदेश दिया। बाद में सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सुनील सैनी ने कोथली गीत की प्रस्तुति दी। इसके साथ शीतल, सुमित, कमलेश, बिमला ने भी सामण, तीज, कोथली से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। डॉ. प्रीति ने कहा कि सीएम नायब सिंह बुधवार को जींद आ रहे है। इस अवसर पर वो 400 कोथली उन बहनों को भी भिजवाने का कष्ट करें, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से कार्यरत हैं और इस समय हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं। इस कोथली में हमें एक ही उपहार भेजें वो है एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करो।
उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी कई सालों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैंं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिसमें लेबर रुम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, स्कूल हेल्थ, आरबीएसके, आरकेएसके, एनसीडी, एनआरसी, टीबी व आयुष विभाग, पीपी सेंटर व रिपोर्टिंग के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर डॉ. नितिका, डॉ. अरुण गिरि, अमित लाड़वाल, बलराज, डॉ. परमजीत, डॉ. अमित, गणपत सीएचओ, कमलेश बिश्नोई, गौरव सहगल, प्रवीण कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

यह हैं एनएचएम कर्मियों की मांगें
एनएचएम कर्मचारियों को पक्का कर्मचारी घोषित किया जाए। सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए, सर्विस रूल के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा देने, एलटीसी, ग्रेच्युटी व एक्सग्रेशिया का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों को सेवा के अनुसार ईएल, स्टडी लीव, ट्यूशन फीस का लाभ दिया जाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए। बांड प्रथा को समाप्त करने, एनएचएम कर्मियों को ट्रांसफर सुविधा देने, वर्ष 2017 से 2024 तक कर्मियों द्वारा दी गई हड़ताल अवधि का वेतन जारी करने व सेवा अवधि में गणना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें