फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टेकराम कंडेला ने मुख्यमंत्री से मिलकर उठाई गांव की समस्याएं

Sun, 28 Sep 2025 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी20-मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे टेकराम कंडेला और उसके पुत्र। स्रोत स्वयं - फोटो : काली माता मंदिर में आरती करते पुजारी दीपक शास्त्री।
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक और कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने चंडीगढ़ में जाकर मुख्यमंत्री निवास पर नायाब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने कंडेला के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएचसी सेंटर कंडेला का बजट मंजूर हो चुका है। इसका जल्द से जल्द टेंडर लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि जींद-कैथल नेशनल हाईवे पर गंदे पानी के फैलाव के कारण रोड खराब हो चुका है। इस गंदे पानी की निकासी का समाधान कराया जाए।
उन्होंने बताया कि सर्वजातीय खाप चबूतरे का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बाकी काम भी पूरा करवाया जाए। गांव की आबादी में हाईवे पर दोनों तरफ ब्लॉक लगवाई जाए। साथ के साथ दोनों तरफ लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।
विज्ञापन

तालाब की चहारदीवारी निकाली जाए। चबूतरे पर प्रदेश के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा ने ई-लाइब्रेरी की घोषणा कर रखी है। उसका कार्य भी जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। कैथल रोड अमरहेड़ी से शाहपुर गांव तक बारिश की वजह से टूट चुका है। इसकी जल्द मरम्मत करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि जींद राजनीति का केंद्र बिंदु है। यहां से सरकारें बनती और गिरती हैं। जिले को खाफ पंचायतों और किसानों का गढ़ माना जाता है। जिले ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि कंडेला गांव और जिले के विकास में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें