फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहीं मिले तहसीलदार, रजिस्ट्री करवाने आए लोगों ने कार्यालय में जड़ा ताला

Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी35: लघु सचिवालय के गेट पर ताला लगाकर किया गया बंद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में तहसीलदार के मौजूद नहीं रहने पर रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने परेशान होकर तहसील कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने कहा कि रे दूर-दूर से रजिस्ट्री करवाने के लिए आते हैं। इसके लिए पहले 100 रुपये का टोकन कटवाते हैं। जब वे रजिस्ट्री करवाने तहसीलदार कार्यालय में जाते हैं तो वहां तहसीलदार के नहीं मिलने पर उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रजिस्ट्री कराने के लिए लोग वीरवार को सुबह 10 बजे तहसील कार्यालय पहुंचे थे। जब वे रजिस्ट्री टोकन कटवाने के बाद तहसीलदार के पास गए तो वह वहां नहीं मिले। लोगों ने उनका दोपहर बाद तक इंतजार किया, लेकिन तहसीलदार कार्यालय में नहीं आए जिससे लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने लघु सचिवालय के दोनों गेट पर ताला जड़कर रोष प्रकट किया। दिल्ली वासी सुरेश, नरवाना की पूजा, पीपलथा से निशान सिंह, धरौदी से बहादुर सिंह, जुलहेड़ा से इंद्र, धमतान से रामपाल, वीरेंद्र दनौदा, राजेश व सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन कटवा लिया था, लेकिन तहसीलदार न होने पर उनकी रजिस्ट्री नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उचाना तहसीलदार को यहां का चार्ज मिला हुआ है। उनका रजिस्ट्री करने का दिन होने के कारण वह सुबह से ही कार्यालय में नहीं थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 2 बार टोकन कटवाया जा चुका है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो रही हैं। रजिस्ट्री करवाने के लिए महिलाओं को साथ लाना पड़ता है। जिस कारण उनको सारा-सारा दिन बैठना पड़ता है तो उनको ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार किराया लगाकर आते हैं, लेकिन यहां आकर पता चलता है कि तहसीलदार नहीं है। वहीं लघु सचिवालय गेट पर ताला जडऩे की सूचना प्रशासन तक पहुंची तो नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज कार्यालय में पहुंचे और उसके बाद रजिस्ट्री होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


बाक्स

तहसील में बिचौलिए हैं सक्रिय

रजिस्ट्री करवाने आए लोगों ने कहा कि ये तो सुबह से ही टोकन लेकर लाइन में लगते हैं, लेकिन रजिस्ट्री करवाने वाले बिचौलियों को पहले प्राथमिकता दी जाती हैै जिससे उनको रजिस्ट्री करवाने के लिए दोपहर बाद तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक बिचौलिया 10-10 रजिस्ट्री करवाकर ले जाते हैं, परंतु उनकी एक ही रजिस्ट्री करने में तहसीलदार कोई न कोई कमी निकालकर दोबारा आने को कहते हैं।
विज्ञापन


बाक्स

तहसीलदार जींद में डीसी के साथ बैठक में होने के कारण नहीं आ पाए थे। बैठक खत्म होने के बाद रजिस्ट्री होनी शुरू हो गई है। तहसील में बिचौलियों की ज्यादा रजिस्ट्री होने की शिकायत पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ बैठक की जाएगी और उनको दिशानिर्देश दिए जाएंगे। -अनिल कुमार दून एसडीएम नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें