फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था को लेकर तहसीलदार निखिल सिंगला ने किया दौरा

Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी18-परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते हुए तहसीलदार निखिल सिंगला। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित संपन्न कराने के लिए स्थानीय विद्यालयों में परीक्षा केंद्रों पर दुरुस्त व्यवस्था की गई है। तहसीलदार निखिल सिंगला ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उपमंडल में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 15 परीक्षा केंद्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व दो परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन

सिंगला ने आर्य सीनियर सेकेंडरी और आर्य कन्या महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा करने उपरांत दी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सिंगला ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध तमाम प्रबंधों और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, केंद्र के अंदर बिजली व्यवस्था, शौचालय और स्वच्छ पेयजल जैसी सभी पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व बिना किसी हस्तक्षेप के परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहर पब्लिक जमावड़े पर पाबंदी है और केंद्र की 200 वर्ग मीटर की परिधि में किताबें, स्टेशनरी और फोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद कराया गया है। ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें